11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहा रही महिला का पड़ोसी युवक चोरी से बनाने लगा अश्लील वीडियो, देखने पर…

तरवां थाना क्षेत्र की घटना, पीड़ित पक्ष ने लगाई सुरक्षा की गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 27 Jun 2018, 9:25 PM IST

नहा रही महिला का पड़ोसी युवक चोरी से बनाने लगा अश्लील वीडियो, देखने पर...

नहा रही महिला का पड़ोसी युवक चोरी से बनाने लगा अश्लील वीडियो, देखने पर...

आजमगढ़. पेड़ पर चढ़कर महिलाओं के स्नान का वीडियो बनाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बुधवार की सुबह हुई इस घटना में एक पक्ष के मां-बेटी समेत पांच लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

तरवां थाना क्षेत्र के सरैया ग्राम निवासी परिवार का आरोप है कि दो दिन पूर्व घर के सदस्य विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए गए थे। घर पर परिवार की एक युवती व दो महिलाएं मौजूद थी। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला एक युवक पेड़ पर चढ़कर पीड़ित परिवार की महिला का स्नान के दौरान वीडियो बनाने लगा। यह देख परिवार की युवती ने जब विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

मंगलवार को परिवार के लोग जब वापस लौटे को पीड़ित महिलाओं ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अपना कोरम पूरा कर लिया। बुधवार की सुबह एक पक्ष का 27 वर्षीय मोनू पुत्र लालचंद गांव के सिवान में शौच के लिए जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।


घायल युवक के शोर मचाने पर परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो विपक्षियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के लालचंद 55 पुत्र शिवनायक, उनकी पत्नी सावित्री देवी 52, पुत्र मोनू 27 व दीपेश 18 तथा पुत्री अंजू 24 घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा मोनू की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हमलावरों के आतंक से भयभीत घायल पक्ष पुलिस अधीक्षक नगर से मिलकर सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई की मांग किया है।

By- रणविजय सिंह