9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

ओपी राजभर ने क्यों कहा झाड़ू-बेलन लेकर तैयार रहे महिलांए, CM के शहर में क्या है उनका प्लान?

ओपी राजभर ने महिलाओं से कहा है कि झाड़ू-बेलन लेकर तैयार रहें। पांच फरवरी को गोरखपुर पहुंचना है। आखिर सीएम के शहर में वे ऐसा क्या करने वाले हैं कि जिसके लिए झाड़ू और बेलन की जरूरत है।

2 min read
Google source verification
सुभासपा मुखिया ओपी राजभर

सुभासपा मुखिया ओपी राजभर

सुभासपा मुखिया ओपी राजभर इस समय महिलाओं के अधिकार की लड़ाई शुरू किए है। महिलाओं को राजनीति में 50 प्रतिशत आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर वे अभियान चल रहे हैं। पार्टी सभी मंडलों में पार्टी महिला हक अधिकार महारैली कर रही है। अब यह रैली पांच फरवरी को सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में होगी। इसके बाद ओपी का अगला पड़ाव पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी होगा। उन्होंने महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

ओपी बोले- झाड़ू-बेलन लेकर तैयार रहें महिलाएं
ओपी राजभार ने महिलाओं ने कहा कि हमें अपने अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। पांच फरवरी को महिलाएं झाड़ू-बेलन लेकर तैयार रहें। हमें अपनी आवाज सत्ता तक पहुंचानी है और अपना अधिकार हासिल करना है। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।


शराबबंदी पर संगठित होकर करना है संघर्ष
महराजगंज के मोहनाजपुर में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महिलाएं शराबबंदी पर संगठित होकर झाड़ू-बेलन लेकर संघर्ष करें। यह आपकी अपनी लड़ाई है। शराब घर का पुरुष पीता है लेकिन खामियाजा महिलाएं भुगतती हैं। इसलिए इसे बंद कराने की लड़ाई भी आपको ही लड़नी होगी।


शिक्षा, बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
इस दौरान ओपी राजभर ने शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को भी घेरा। समान शिक्षा, जातिगत जनगणना, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। बिजली की बकाया बिल माफ होनी चाहिए। सबको एक समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः

कर्नल निजामुद्दीन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को तोहफे में दिया था 12 अंग्रेजों का सिर, जिनसे PM मोदी ने भी लिया था जीत का आशीर्वाद


पांच फरवरी से तेज होगा आंदोलन
ओपी राजभर ने कहा कि नेताओं की कथनी-करनी एक होने पर ही समाज का भला होगा। सुभासपा 5 फरवरी को शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री के शहर से आंदोलन तेज करेगी। यह तब तक जारी रहेगा जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती है।

यह भी पढ़ेंः

सद्दाम छह महीने से हिंदू लड़की पर बना रहा था शादी का दबाव, नहीं मानी तो अपहरण कर भर दी मांग

सुर्खियों में रहने के लिए स्वामी प्रसाद ने की मानस पर टिप्पणी
सुभासपा मुखिया ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा बयान दिए हैं। जब तक पद और मलाई मिली, तब पार्टी सही थी। कभी बसपा, तो कभी भाजपा में सत्ता सुख लिया। अब कोई पूछनहार नहीं है। सुर्खियों में बने रहने के लिए ही उन्होंने राम चरितमानस पर इस तरह का बयान दिया है। उनका यह बयान निंदनीय है।