11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम ने किया निरीक्षण तो खुली पोल, बिना डाक्टर, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट के चल रहा 100 बेड का अस्पताल

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया तो व्यवस्था की पोल खुल गई। यहां अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अत तक चालू नहीं हुआ तो पूरी व्यवस्था बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट के संचालित हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पातल का निरीक्षण करते डीएम विशाल भारद्वाज

अस्पातल का निरीक्षण करते डीएम विशाल भारद्वाज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल अतरौलिया का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल तो खुली ही साथ ही अस्पताल की दुर्व्यवस्था भी सामने आ गई। यहां अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अत तक चालू नहीं हुआ तो पूरी व्यवस्था बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट के संचालित हो रही है। पैथालजी में कई मशीनें भी खराब मिली।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल लिया। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में रखी दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एक्स-रे रूम में जाकर एक्स-रे टेक्निशियन से एक्स-रे प्लेट और रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। पैथालजी लैब में जाकर जिलाधिकारी ने टेस्ट और ब्लड सैम्पल के बारे में जानकारी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान वहां कुछ मशीनें खराब पाई गई। डीएम ने मशीनों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। साथ ही जिलाधिकारी ने पैथालजी, रेडियोलॉजी, मेडिकल का निरीक्षण किया।

अस्पताल में कुछ स्टाफ और डॉक्टर की कमी पाई गई। इतने बड़े अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट तैनात ही नहीं हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी क्रियाशील नहीं पाया गया। ऐसे में समझा जा सकता है कि अस्पताल का संचालन कैसे हो रहा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की तैनाती हेतु शासन को अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, तहसीलदार रामानुज शुक्ला, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, सीएमएस प्रदीप कुमार, चिकित्सक हमीर सिंह, थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी आदि भी डीएम के साथ रहे।