2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Vidhan Sabha Election 2022 Result Azamgarh : शुरूआती रूझान: अखिलेश के गढ़ में सभी दस सीटों पर सपा आगे

UP Vidhan Sabha Election 2022 Result Azamgarh: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझान में आजमगढ़ जिले की सभी दस सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे दिख रही है। सदर सहित कई सीटों पर अंतर बढ़ने के बाद सपाई क्लीन स्वीप का दावा कर रही है। वहीं बीजेपी का दावा है शहरी क्षेत्रों में आने के बाद उसे बड़ी बढ़त मिलने वाली है। वहीं सपा भी यहां कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रही है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़.UP Vidhan Sabha Election 2022 Result Azamgarh यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तहत मतगणना चल रही है। शुरूआती रूझान में जिले की सभी दस सीटों पर पर सपा आगे दिख रही है। यह अलग बात है कि कई सीटों पर अंतर काफी मामूली है। शुरूआती रूझान के बाद ही सपाई जश्न के मूड में दिख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि अन्य जिलों में भी सपा समय के साथ बढ़त बनाएगी।

बता दें कि जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए सात मार्च को मतदान हुआ था। जिले में 57.90 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गुरुवार की सुबह निर्धारित समय पर आठ बजे मतगणना शुरू हुई। माना जा रहा है कि सही स्थिति का पता 12 से 14 राउंड की मतगणना के बाद पता चलेगा लेकिन शुरूआती रूझान में जिले की सभी दस सीटों पर सपा आगे दिख रही है। वहीं ज्यादातर सीटों पर बीजेपी दूसरे स्थान पर है। अतरौलिया सहित कुछ सीटों पर बसपा दूसरे स्थान पर दिख रही है।

लालगंज पांच राउंड के बाद स्थिति
सपा- बेचई सरोज 12196
बीजेपी- नीलम सरोज 8827
बीएसपी- आजाद अरीमर्दन 8316
सपा आगे 3369 वोट से

निजामाबाद 3 राउंड के बाद स्थिति
सपा- अलमबदी 6015
बीजेपी- मनोज यादव 4473
बीएसपी- डॉ. पीयूष यादव 3213
सपा आगे 1542 वोट से

गोपालपुर एक राउंड के बाद स्थिति
बीजेपी- सत्येंद्र राय 1651
सपा- नफीस अहमद 2090
बीएसपी- रमेश यादव 813
सपा आगे 439 वोट से

अतरौलिया दो राउंड के बाद स्थिति
निषाद पार्टी- प्रशांत सिंह 2298
सपा- डॉ. संग्राम यादव 2719
बीएसपी डॉ. सरोज पांडेय 1987
सपा आगे 421 वोट से

आजमगढ़ सदर दो राउंड के बाद स्थिति
भाजपा- अखिलेश मिश्र 1596
स्पा- दुर्गा प्रसाद यादव 3478
बीएसपी- सुशील कुमार सिंह 1576
सपा आगे 1882 वोट से

सगड़ी दो राउंड के बाद स्थिति
भाजपा- वंदना सिंह 1490
सपा- एचएन पटेल 4115
बीएसपी- शंकर यादव 1728
सपा आगे 1625 वोट से

मेंहनगर चार राउंड के बाद स्थिति
सपा- पूजा सरोज 10038
बीजेपी- मंजू सरोज 8381
बीएसपी- पंकज कुमार 5426
सपा आगे 1657 वोट से

मुबारकपुर एक राउंड के बाद स्थिति
अखिलेश सपा-1925
अरविंद भाजप -2017
अबदुस्लाम बसपा-1767
भाजपा सपा से 92मतों से आगे