26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के आजमगढ़ में बाइक सवार हमलावरों ने तीन भाईयों को मारी गोली

घटना के बाद जमकर बवाल, आक्रोशित लोगों ने हमलावरों के बाइक में लगाई आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Aug 2018, 7:53 PM IST

firing in azamgarh

आजमगढ़ में गोलीबारी

आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के नदवां गांव में सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहे तीन भाइयों पर बाइक से आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति लाठी के प्रहार से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर की मौके पर छोड़ी गई एक बाइक को उग्र ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। गोली से घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एक घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

तरवां थाना क्षेत्र के नदवां गांव के प्रधानपति कमलेश गिरी के घर लगभग डेढ़ माह पूर्व जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में गांव के सुनील सिंह पुत्र सागर सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर सुनील और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों के बीच हाथापाई हो गई। इस बात को लेकर तभी से दोनों पक्ष के बीच तनातनी चल रही थी। सोमवार की सुबह सुनील सिंह (45) व अशोक सिंह (40) पुत्रगण सागर सिंह तथा चचेरा भाई प्रवीण सिंह उर्फ मंगला (28) पुत्र विनोद सिंह तीनों धान के फसल की निराई कर रहे थे।


सुबह करीब 8.30 बजे बाइक सवार चार की संख्या में रहे हमलावर मौके पर पहुंचे और कृषि कार्य में जुटे लोगों पर असलहे से फायरिंग करने लगे। गोली प्रवीण उर्फ मंगला के सीने में तथा सुनील सिंह की बांह और कंधे में गोली लगी। जबकि हमलावरों ने अशोक सिंह के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। घायल तीनों भाई शोर मचाते हुए जान बचाने की गरज से गांव की ओर भागे। उधर घटना के बाद बाइक से आए हमलावर भी मौके से भागने लगे। हमलावरों की एक बाइक मौके पर ही जवाब दे गई। चार की संख्या में रहे बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उग्र ग्रामीणों ने मौके पर मिली हमलावरों की पल्सर बाइक को आग के हवाले कर दिया।


गोली से घायल सुनील व प्रवीण को आनन- फानन जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, क्षेत्राधिकारी लालगंज सच्चिदानंद के साथ ही तरवां, मेंहनगर व मेहनाजपुर थाना के प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के समक्ष गंभीर रूप से घायल प्रवीण उर्फ मंगला के पिता विनोद सिंह ने स्थानीय रासेपुर चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद चौकी प्रभारी व उनके सहयोगियों ने हमलावरों को नहीं पकड़ा जबकि हमलावर उनके सामने से निकल गए।

घटना के संबंध में घायल पक्ष के विनोद सिंह ने हमलावर पक्ष के जितेंद्र गिरी, बब्लू गिरी, राहुल गिरी एवं सोनू गिरी के खिलाफ तरवां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वादी मुकदमा ने गांव के प्रधानपति कमला गिरी पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

BY- RANVIJAY SINGH

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग