
आजमगढ़ जिले में आज सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक संजय यादव हरैय्या ब्लाक के कंपोजित विद्यालय अखईपुर में इंचार्ज हेड मास्टर थे। संजय को गोली मारने के बाद दोनों बदमाश भाग निकले।
यह घटना सुबह नौ बजे हुई है। जब संजय यादव अपने स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी जीयनपुर कोतवाली के बाईपास पर दो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या के पीछे प्रधानी की रंजिश होने की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर इस मामले में कारवाई करने का भरोसा जताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
बताया जा रहा है कि संजय की हत्या गांव में प्रधानी को लेकर रंजिश चल रही थी। जिससे कारण हत्या की गई है।
Updated on:
01 Dec 2022 01:25 pm
Published on:
01 Dec 2022 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
