28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के दबंग सिपाही ने फौजी को जड़ा थप्पड़, कहा अपशब्द, और फिर…

मामूली बात पर किया फौजी से बहस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 2 Jun 2018, 9:39 AM IST

Up Police

Up Police

आजमगढ़. यूपी में सत्ता जरूर बदली है लेकिन यूपी पुलिस का अंदाज नहीं बदला है। शुक्रवार को पुलिस ने रौब झाड़ने के चक्कर में जो कुछ किया उसे देख सैकड़ों लोग दंग रहे गए। एक फौजी जो सरहद पर देश की रक्षा में अपना सर्वश्र निछावर कर देता है उसे एक सिपाही ने मामूली सी बात को लेकर सैकड़ों लोगों के बीच में थप्पड़ जड़ दिया। यहीं नहीं लोग बीच बचाव करते रहे और सिपाही फौजी को अपशब्द से नवाजता रहा। हद तो तब हो गयी जब फौजी को कोतवाली लाकर बंदियों के साथ रख दिया गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद से ही पुलिस चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने दलित बस्ती पर बोला हमला, 10 घायल

हुआ यूं कि असम में तैनात अजय यादव नाम का एक फौजी किसी शहर के मुख्य चौक पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में किसी काम से आया था। उसी दौरान शहर के दो सिपाही वहां पहुंचे थे। बैंक में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो बीच में फौजी ने भी कुछ बोल दिया। तभी यूपी पुलिस के एक सिपाही उससे उलझ गया और अपशब्द बोलने लगा।

यह भी पढ़ें- पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़: चंकी पांडेय सहित दो बदमाश घायल, सिपाही को लगी गोली

फौजी ने अपशब्द का विरोध किया तो सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान बैंक के कर्मचारी और ग्राहक सिपाही को समझाते रहे लेकिन वह फौजी को अपशब्द बोलता रहा। करीब 20 मिनट बाद वह शांत हुआ तो अपने साथी के साथ फौजी को जबरदस्ती कोतवाली ले आया। यहां फौजी को बंदियों के साथ कमरे में बंद कर दिया गया। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस को लगा कि उससे गलती हुई और इसके बाद फौजी को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग