28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़: चंकी पांडेय सहित दो बदमाश घायल, सिपाही को लगी गोली

पवन यादव को भी लगी गोली...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 31 May 2018, 4:20 PM IST

encounter between police and criminas constable injured

पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़: चंकी पांडेय सहित दो बदमाश घायल, सिपाही को लगी गोली

आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक आरक्षी भी घायल हो गया। दो बदमाश मौका देखकर फरार हो गये। घायल बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट की बाइक, पिस्टल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि, मेहनगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर गत दिनों सुरेन्द्र प्रताप पुत्र राजमणि निवासी करनेहुआ से बदमाशों ने मोटर साइकिल लूट लिया था। इस ममाले में पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने तत्काल घटना के खुलासे का निर्देश दिया था। तरवां थाने में तैनात उप निरीक्षक चन्दन सिंह हमराह गुरूवार को रासेपुर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय चिरईयाकोट की तरफ से दो बाइक पर चार संदिग्ध आते नजर आये। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो उन्होंने वाहन की गति बढ़ दी और तरवां थाने की तरफ भागने लगे।

एसआई ने इसकी सूचना वायरलेस जिला नियंत्रण कक्ष को दी। इसके बाद अन्य थानों की पुलिस ने घेरेबंदी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर अखिलेश सिंह को आता देख बदमाश रास्ता बदलकर मेंहनगर की तरफ भागने लगें। वहीं कुर्थीया गांव के पास पहुंचते पहुंचते बदमाशों को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर प्रवीण यादव ने सामने घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से आरक्षी पवन यादव घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दो बदमाशों को गोली लगी और वे वहीं गिर गए, जबकि दो मौका देख भागने में सफल रहे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। घायल बदमाशों की पहचान 50 हजार रूपया के इनामी व हिस्ट्रीसीटर पंकज दुबे उर्फ भोलू पुत्र सदानन्द दुबे व 30 हजार रूपये के इनामी चंकी पाण्डेय उर्फ उमेश पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी खडगपुर थाना मेहनगऱ के रूप में हुई।

उनके पास से पुलिस ने लूटी गई एक मोटर साइकिल, एक अद्द पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 32 बोर, एक अद्द तमंचा 315 बोर, दो अद्द जिन्दा व एक अद्द खोखा कारतूस 315 बोर व 1800 रूपया नगद बरामद किया। धायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायल बदमाशों को हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बताया कि पंकज दूबे ने गजीपुर जनपद के बहरियाबाद में एक स्वर्ण व्यवसायी को आतंकित कर आभूषण व नगदी की लूट की थी।

input रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग