13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में दौड़ाकर 2 लोगों को मारी गोली, पिता को पिटते देख खोया आपा, दबंगई का VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने दो लोगों को दौड़ाकर गोली मार दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पिस्टल लेकर भागते हुए नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh news, Azamgarh crime, crime, up police, UP crime

आजमगढ़ में फायरिंग में घायल लोगों से जानकारी लेते एसपी सिटी शैलेंद्र लाल।

आजमगढ़ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने दो लोगों को दौड़ाकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। एक के कमर और दूसरे के पेट में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है।

जमीन के झगड़े में फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, शाहपुर गांव का गुड्डू सिंह ई रिक्शा चलाते हैं। वह रविवार सुबह सेफ्टी टैंक बनवा रहे थे। मजदूर पहुंचे तो पड़ोसी अभिषेक सिंह और बृजमोहन ने जमीन विवादित बताकर काम रुकवा दिया। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

पिता को पिटते देख पिस्टल लेकर दौड़ा पिता

आरोप है कि अभिषेक सिंह और बृजमोहन के परिवार के लोगों ने गुड्डू सिंह और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता को पिटते देख गुड्डू सिंह का बेटा आनंद (22) घर से पिस्टल लेकर आया। पिस्टल देखते ही अभिषेक सिंह (24) और बृजमोहन सिंह (43) भागने लगे। इस पर आनंद ने दौड़ाकर दोनों को गोली मार दी। गोली लगते ही अभिषेक और बृजमोहन जमीन पर गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें:राजौरी में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ और भतीजी की मौत

आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

आनंद मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों की तहरीर पर आनंद सिंह, रणविजय और नन्हे पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।