
मतदान के बाद निशान दिखाती छात्राएं (फाइल फोटो)
राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है। आबादी के हिसाब से इन्हें मतदाता सूची में भी जगह नहीं मिलती है। इसके बाद भी मतदान में यह कहीं न कहीं पुरुषों से आगे हैं।
दस जिलों में 2.30 करोड़ मतदाता
पूर्वांचल के दस जिलों की बात करें तो यहां 2,30,86,705 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 1,22,55,898 हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1, 07,93,544 है। सभी जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के सापेक्ष कम हैं।
आजमगढ़ में महिला आबादी ज्यादा फिर भी मतदाता कम
आजमगढ़ में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रत्येक 1000 पुरुष पर 1018 महिलाएं हैं। यह इकलौता जिला है जहां ***** अनुपात में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक हैं लेकिन मतदाता सूची में इनकी संख्या पुरुषों से कम है। जिले में कुल 3632512 मतदाता है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1913336 है। वहीं महिला मतदाता मात्र 1719106 हैं।
लोकतंत्र को मजबूती देने में महिलाएं आगे
वैसे तो महिलाओं को सभी क्षेत्रों में बराबरी की बात की जाती है लेकिन आज भी कहीं न कहीं उन्हें आबादी के हिसाब से मौके नहीं मिल पाते है। इसके बाद भी अगर आंकड़ों पर गौर करें तो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में तो यह पुरुषों से काफी आगे रहीं।
सर्वाधिक मतदान वाले जिले
मतदाता सूची में आजमगढ़ में 47.32 प्रतिशत महिलाओं की भागेदारी है। यहां 63.15% महिलाओं ने मतदान किया था। यही स्थिति गाजीपुर, भदोही की भी है। चंदौली में 66.30% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
यह भी पढ़ेंः
मतदान एक पवित्र उत्सव सभी करें भागीदारीः अनीता यादव
आजमगढ़ के मड़या निवासी अनीता यादव अन्नू कहती हैं कि मतदान लोकतंत्र का पवित्र उत्सव है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत है। हम मतदान करके ही अपनी ईच्छा अनुरूप सशक्त सरकार चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः
आजादी के बाद से ही महिलाओं ने निभाई सशक्त भूमिका
उमा जायसवाल का कहना है कि आजादी के समय से ही महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रही हैं। लोकतंत्र में मतदान हमारा संवैधानिक हक है। मतदान करने से ही हमारा देश सशक्त बनता है। मतदान को शत-प्रतिशत करने के लिए सभी को आगे आना होगा।
यह भी पढ़ेंः
जिला-मतदाता-पुरुष--महिला--महिलाओं का प्रतिशत- 2022 में मतदान
वाराणसी-3076834-1646679-1397995-45.43- 60.36%
आजमगढ़-3632512-1913336-1719106- 47.32- 63.15%
मऊ-1666316-896294- 775947-46.56- 61.73%
बलिया-2473968-1340159-1133691-45.82- 58.63%
मीरजापुर-1873914-984009-889796-47.48- 61.62%
चंदौली-1443803-776852-666951-46.79- 66.30%
गाजीपुर- 2835125-1510367-1324650-46.72- 63.00%
भदोही-1201668 -636068-565517-47.06- 63.82%
जौनपुर-3481768-1812840-1664439-47.80- 62.26%
सोनभद्र-1400797-745300-655452-46.79- 60.51%
Published on:
25 Jan 2023 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
