आजमगढ़. दरवाजे पर पड़ी गंदगी देख दो पट्टीदारों के बीच हुए विवाद से नाराज एक पक्ष के लोगों ने बाजार से घर लौटे 25 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक की पत्नी, चाचा व चचेरा भाई तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।