घायल युवक महेन्द्र चौहान ने बताया कि वह गांव के ही एक मीट दुकानदार के यहां मीट खरीदने पहुंचा था, दुकानदार ने उससे मीट के लिये 105 रुपए मांगे और उसने अपने पास 100 रुपए ही होने की बात कहकर उसे पैसे दिये, दुकानदार के नहीं मानने पर उसने पांच रुपए बाद में देने की बात कही, लेकिन दुकानदार ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे चाकू से वार कर घायल कर दिया। चाकू सिर में लगने से वह बुरी तरह खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।