3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

-तीन माह से नहीं हुआ वेतन का भुगतान, बड़वानी विधायक ने कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन, नगर पालिका बड़वानी के कर्मचारी की हड़ताल शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
 Barwani Municipality employees strike begins

Barwani Municipality employees strike begins

Online : vishal yadav
बड़वानी. पिछले तीन महीनों से बड़वानी नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। इसके चलते क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई अपने कांग्रेस पार्षद, कार्यकर्ताओं के साथ उनके बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुन कर आश्वासन दिलाते हुए कहा कि आपकी मांगे जायज है। 7 तारीख से विधान सभा सत्र शुरू हो रहा है। यदि कर्मचारियों की वेतन की मांग पूरी नहीं होती है, तो मंै पहले ही दिन कर्मचारियों की मांग को विधानसभा में उठाउंगा।

महिलाओं ने उत्साह से मनाया मकर संक्रांति पर्व
ओझर.
गांव के कालिका माता मंंदिर स्थित अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान में सोनी समाज की महिलाओं ने मकर संक्रांति मिलन समारोह रखा। इसमें एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना तथा माता कालिका देवी जी को हल्दी कुमकुम भेंट की गई। महिलाओं ने सुंदर भजन गाए। वहीं बताया कि हमारे बाल मनुहार की परीक्षा शुरू हो गई है। बच्चों पर परीक्षा का अधिक दबाव न बने। उनका समय-समय पर हौसला बढ़ाते रखना है। बच्चों को मोबाइल से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। जितना हो सके। अधिक से अधिक हम अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। कार्यक्रम अध्यक्ष अर्चना सोनी उपाध्यक्ष नेहा सोनी, कोषाध्यक्ष आरती सोनी के सहित समाज की कई महिलाएं उपस्थित रही। अंत में स्वल्पाहार कराया गया।