12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झोपड़ी में रहने वाले शख्स को थमाया 46 लाख का बिजली बिल, बिल भेजने वाले पर गिरी गाज

Highlights झोपड़ी में रहनेवाले के घर पहुंचा 46 लाख का बिल बिजली विभाग ने मानी गलती, सुधार के दिए आदेश बिलिंग क्लर्क को निलंबित करने के आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
index_2.jpeg

बागपत। विद्युत विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि विभाग ने एक झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति के घर 46 लाख के बिल का नोटिस भेजा गया है। इस बिल को देखकर अब उपभोक्ता परेशान हो गया। इसकी शिकायत लेकर वह अब बिजली विभाग के यहां पहुंचा।

बरनावा गांव निवासी यशपाल पुत्र हरिया बडौत मेरठ मार्ग के किनारे बसी बस्ती में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। दो वर्ष पूर्व उसने एक किलोवाट क्षमता का घरेलू कनेक्शन अपनी पत्नी विमलेश के नाम से लिया था। जिसका वह बिल जमा नही कर पाया। गत 20 जून को विद्युत वितरण खंड बडौत द्वारा जारी नोटिस उसको भेजा गया। जिसमें 37,57128 रुपये धनराशि जमा करने का नोटिस था। बिल नोटिस देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। वह कई माह से भेजे गए बिल को ठीक कराने को विभाग के स्थानीय व उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। अभी उसकी परेशानी दूर भी नही हुई थी कि 2 नवंबर को संतनगर विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों ने उसे जेई के हस्ताक्षर से जारी नोटिस थमा दिया। जिसमें 46,28,044 रुपये की धनराशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की भी चेतावनी है। ऊर्जा निगम के नोटिस के बाद यशपाल सदमे में है। जेई सुनील कुमार का कहना है कि त्रुटिवश बिल जारी हो गया हैं। उनको जल्द ठीक कराया जाएगा। साथ ही प्रमुख सचिव ऊर्जा ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वितरण) एसबी यादव द्वारा जारी शासकीय पत्र में बिलिंग क्लर्क रूपेंद्र सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।