12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भांजे संग होटल में मिली महिला, बच्चों के सामने थामा प्रेमी का हाथ

Love Affair: उत्तर प्रदेश के बागपत दो बच्चों की मां का अपने से 20 साल छोटे भांजे पर दिल आ गया। दो हफ्ते पहले दोनों घर से भाग गए।

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Aman Pandey

May 28, 2025

INdian girl, rape, UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर:freepik

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहां 43 वर्षीय महिला को अपने से 20 साल छोटे भांजे से प्रेम हो गया। दोनों प्रेमी दो सप्ताह पहले घर से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल से बरामद कर लिया है।

कैसे शुरू हुआ यह रिश्ता?

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद महिला का अपनी बहन के घर आना-जाना शुरू हुआ, जहां उसकी मुलाकात रिश्ते के भांजे से हुई। धीरे-धीरे यह रिश्ता नजदीकियों में बदल गया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में होने लगी तो परिजनों ने महिला पर नजर रखना और बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों प्रेमियों ने फोन पर योजना बनाकर एक साथ भागने का निर्णय लिया।

भिवाड़ी के होटल से हुई बरामदगी

करीब दो सप्ताह पहले महिला और युवक घर से गायब हो गए। जब परिवार वालों को पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए दोनों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल से बरामद किया और थाने लेकर आई।

कोर्ट में दर्ज हुए महिला के बयान

थाने में महिला के बेटा और बेटी पूरी रात अपनी मां को घर चलने की गुहार लगाते रहे। लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। पुलिस के अनुसार, महिला के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। उसने कोर्ट में क्या बयान दिए हैं, इसका अवलोकन किया जा रहा है। बयान की समीक्षा के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में दिनदहाड़े डी-फार्मा छात्र की हत्या, बीच सड़क पर मारे चाकू, ASP ने बताई यह वजह

15 हजार की नौकरी करता है युवक

जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ फरार हुआ युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसे हर महीने ₹15,000 मानदेय मिलता है। काम पर आते-जाते वह महिला से मुलाकात करता था, जिससे दोनों की नजदीकियां बनी रहीं।