
बागपत में यमुना नें डूबी नाव
बागपत। यमुना नदी में एक नाव डूब गई जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। नाव के डूबने की इस घटना से हड़कंप मच गया। एक बच्ची और एक महिला का शव बाहर निकाल लिया गया, लेकिन देर शाम तक नाव में सवार करीब 10 लोग लापता थे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के जिलाधिकारी और एसपी को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
घटना गुरुवार की है। बागपत के कुछ लाेग नाव से यमुना काे पार कर रहे थे। नाव में सवार सभी लाेग वह थे जाे राेजाना हरियाणा की सीमा में खेती करते हैं और शाम काे नाव में बैठकर यूपी की ओर लाैट आते हैं। गुरुवार काे भी नाव में कुछ लाेगाें काे लेकर यूपी की ओर आ रही थी। इसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा बताई जा रही है। मौसम भी खराब था और यमुना में जलस्तर बढ़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि तेज बवाह के भंवर में फंसकर नाव डूब गई।
नाव पलटने की खबर से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तलाश शुरू की गई। देर शाम तक एक बच्ची का व एक महिला काे निकाला जा चुका था लेकिन अस्पताल में दाेनाें काे मृत घाेषित कर दिया गया। दाेनाें की माैत की पुष्टि के बाद भीकरीब 10 से अधिक लाेगाें की तलाश जारी थी। देर शाम मौके पर मौजूद लोगों ने बताया आधा दर्जन लोग अभी भी लापता हाेनाें की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। उप जिलाधिकारी राम नयन ने बताया कि कुछ परिजन दुर्घटना के तुरंत बाद पहुंच गए थे जाे कुछ लाेगाें काे साथ ले गए हैं।
इस घटना पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के जिलाधिकारी शकुंतला गाैतम और पुलिस अधीक्षक प्रताप गाेपेंद्र यादव को तुरंत मौके पर जाकर राहत कार्य तेज कराने और समुचित उपचार व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मौके पर राहत कार्य तेज किया गया लेकिन शाम होने की वजह से और राहत कार्य में भी परेशानी आ रही थी। दुर्घटना की सूचना के बाद कई परिवार माैके पर पहुंच गए थे। यमुना नदीं के किनारे पर लाेगाें की भारी भीड़ इकट्ठा हाे गई और यहां अफरा-तफरा जैसी माहाैल था। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी माैके पर ही पहुंच चुकी थी।
Published on:
12 Mar 2020 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
