
लाठी मारने से नाराज शख्स ने वार्डन से मांगी एेसी चीज, जेल विभाग में मचा हड़कंप- देखें वीडियो
बागपत।यूपी के बागपत जिले में जेल में तैनात पुलिसकर्मी ने कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुए अपराधी पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया है।इसकी जानकारी लगते ही जेल विभाग में हड़कंप मच गया।उधर पुलिस टीम जांच में जुट गर्इ है।पीड़ित ने बताया कि जेल में बंद तैनात जेल वार्डन से बदमाशों ने 20 लाख की फिरौती मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं।वार्डन का आरोप है कि धमकी देने वाला बदमाश नवंबर माह में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।
लाठी मारने से नाराज होकर फिरौती मांगने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार जिला जेल में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात संदीप त्यागी वार्डन के पद पर कार्यरत है।संदीप त्यागी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद का रहने वाला एक बदमाश उनकी जेल में बंद था।आरोप है कि जेल में रहकर आरोपी अपराधी गरीब बंदियों के साथ मारपीट करता था और उनसे अवैध उगाही करता था।इस मामले की जानकारी लगने पर संदीप त्यागी ने हल्का लाठी बल प्रयोग किया था।उसके बाद से आरोपी बदमाश वार्डन संदीप त्यागी से रंजिश रखने लगा।बदमाश की नवंबर माह में कोर्ट से जमानत हो गयी थी।
शनिवार को रोककर मांगी फिरौती
पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह अपने घर जा रहा था। तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उसको रोका और बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी।साथ ही धमकी दी कि यदि फिरौती नहीं दी गर्इ।तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।इस पर पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्हें यह धमकी नवंबर माह में जेल से जमानत पर बाहर आये आरोपी शख्स ने दिलार्इ है।पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
Published on:
05 Mar 2019 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
