
पब्लिक ने मौके से पकड़ा चोर पुलिस कस्टडी से एेसे हो गया फरार, विभाग में मचा हड़कंप
गाजियाबाद।अपराध को नियंत्रण करने का दावा करने वाली गाजियाबाद पुलिस को पब्लिक ने एक चोर पकड़कर दिया। पुलिस जब तक उस पर कोर्इ कार्रवार्इ करती।कस्टडी में बैठा आरोपी चाेर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया।दरअसल गाजियाबाद के लोनी पुलिस दो चोरों को जेल लेकर जा रही थी।जैसे ही पुलिस उन्हें लेकर डासना टोल के पास पहुंची, तो टोल पर जाम होने के कारण पुलिस कर्मियों का ध्यान बट गया और इसी दौरान उन दोनों चोरों में से 1 चोर रोहित पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस काे एेसे चकमा देकर फरार हुआ चोर
मिली जानकारी के अनुसार लोनी की डीएलएफ कॉलोनी से पब्लिक ने चोरी करते हुए अजय और रोहित नाम के दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया था।जैन के साथ लोगों ने मारपीट कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था।लोनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया गया और दोनों चोरों को जेल लेकर जा रही थी।इसी दौरान मसूरी थाना इलाके में डासना टोल प्लाजा के पास आरोपी रोहित पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।मसूरी पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।फरार हो गए रोहित की तलाश की जा रही है।बहरहाल इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।
Updated on:
5 Mar 2019, 3:18 PM IST
Published on:
5 Mar 2019, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.