25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को लेने गर्इ इंजीनियर की पत्नी के घर से एेसे हुर्इ लाखों की चोरी, पुलिस ने टरकाया- देखें वीडियो

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुर्इ वारदात, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 5 Mar 2019, 10:17 AM IST

news

बच्चों को लेने गर्इ इंजीनियर की पत्नी के घर से एेसे हुर्इ लाखों की चोरी, पुलिस ने टरकाया- देखें वीडियो

नोएडा।घर का ताला लगाकर बच्चों को स्कूल लेने गर्इ इंजीनियर के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के नगदी आैर सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी उन्हें बच्चों को घर लेकर पहुंचने पर लगा। यह देखते ही महिला ने तुरंत अथाॅरिटी में तैनात इंजीनियर पति आैर पुलिस को दी।वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी चोर दिखार्इ दिये। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वह 12 दिनों से शिकायत लेकर थाने चौकी के चक्कर लगा रहे हैं।

घर का ताला लगाकर बच्चों को लेने गर्इ थी पत्नी

नोएडा के सेक्टर-45 में आशुतोष चौधरी अपने परिवार के साथ रहते है। वह मेंटेनेंस इंजीनियर आशुतोष चौधरी का घर है। 20 फरवरी को आशुतोष चौधरी अपने काम पर गए थे। उसी दिन दोपहर करीब 12.30 बजे आशुतोष चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी घर का ताला लगाकर बच्चों को लेने स्कूल गई थीं। इसबीच घात लगाए चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। उन्हें इसकी जानकारी बच्चों को घर लेकर लौटने पर लगी। संगीता ने तुरंत इसकी जानकारी पति आशुतोष आैर पुलिस को दी।

12 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

घर में दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात की शिकायत पीड़ित आशुतोष चौधरी ने घटना वाले दिन ही 20 फरवरी को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की थी। उन्होंने सबूत के तौर पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंपी। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। चौकी प्रभारी के मुताबिक वह अभी फुटेज की जांच कर रहे हैं।