27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP IGRS ranking : विकास कार्य में बागपत प्रदेश में चौथे स्थान पर, आईजीआरएस रैंकिंग में आठवीं पायदान

UP IGRS ranking बागपत जैसा जिला प्रदेश में इस समय विकास कार्य के मामले में चौथे स्थान पर है। वहीं आईजीआरएस रैकिंग में आठवें स्थान पर है। यह जानकारी जिलाधिकारी बागपत ने दी है। उन्होंने नोडल अधिकारी को गौशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि बेमिसाल बागपत आदित्य नारी के पार्ट 2 का नवरात्रों से किया जाएगा शुभारंभ। जिलाधिकारी ने लम्पी बीमारी से जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 10 Sep 2022, 3:52 PM IST

UP IGRS ranking : प्रदेश में विकास कार्य में बागपत चौथे स्थान पर, आईजीआरएस रैंकिंग में आठवीं पायदान

UP IGRS ranking : प्रदेश में विकास कार्य में बागपत चौथे स्थान पर, आईजीआरएस रैंकिंग में आठवीं पायदान

UP IGRS ranking जिलाधिकारी राज कमल यादव जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा विकास, कार्यों में तीव्रता रहनी चाहिए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी और उन्होंने बताया कि अगस्त माह में विकास कार्यों में जनपद बागपत का प्रदेश में चौथा स्थान रहा, जबकि आइजीआरएस रैंकिंग में बागपत का प्रदेश में आठवां स्थान रहा उन्होंने कहा अंडर 10 रैकिंग बनी रहनी चाहिए और इसमें और भी सुधार करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा प्रदेश में रैंकिंग पहले स्थान पर आने चाहिए इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें ओर सभी अधिकारी अपने कार्य को गुणवत्ता के साथ करें।


जिलाधिकारी ने कहा अगर शिकायतकर्ता शिकायत करता है तो उसकी शिकायत का मौके पर पहुंचकर भी निरीक्षण करें और प्राप्त शिकायत का गुणवत्ता के साथ निस्तारण हो और शिकायतकर्ता से फोन पर भी बात कर ली जाए कि शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान दी जिससे कि विराट लोग उसका लाभ ले सके। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई रहनी चाहिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहे दोघट गौशाला में बिजली का कनेक्शन ना होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और इसे तत्काल लगवाए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : मेेडिकल कॉलेज में ब्रेन पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी के अनुरिसम की सर्जरी कर बनाया कीर्तिमान


जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनपद में अब तक 8000 श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन चुके हैं जिससे पर निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जिन ग्राम पंचायतों में अभी पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया है उन्हें तत्काल पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा पंचायत घर और शौचालय सभी ग्राम पंचायतों में होने चाहिए। जनपद में शारदीय मास के प्रथम नवरात्रे को बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के पार्ट 2 का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें बहन बेटियों को उनके आत्मरक्षा से संबंधित बेमिसाल अभियान से जोड़ा जाएगा और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ल, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल ,जिला पूर्ति अधिकारी केवी सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।