बागपत

Bagpat News: पुल की रेलिंग पर बैठकर रील बना रही भाजपा नेता की भतीजी यमुना में गिरी

यमुना नदी Yamuna River के पुल की रेलिंग पर बैठकर रील short videos बना रही युवती को वहां मौजूद लोग देख रहे थे। रील बनाते-बनाते ये युवती मोबाइल फोन में इतनी खो गई कि अचानक पुल से नीचे यमुना में जा गिरी।

2 min read
Jul 23, 2023
हथनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है 2.5 लाख क्यूसेक पानी

अगर आप भी मोबाइल फोन Mobile Phone से रील Short Video बनाते हैं तो बरसात के मौसम Rainy Weather में सावधान रहिएगा। यूपी के बागपत Baghpat में मोबाइल फोन से रील बनाते हुए भाजपा नेता bjp leader की भतीजी नदी Yamuna River में गिर गई। गनीमत रही कि पास में काम कर रहे मछुआरों की नजर इस लड़की पर पड़ गई और उन्होंने किसी तरह इसे बाहर निकाल लिया। इस घटना के कई घटों तक युवती बदहवास हालत में दिखाई दी। मौके पर पहुंची UP Police पुलिस ने युवती Girl को उसके परिजनों के हवाले किया।

जानिए पूरी घटना
मोबाइल फोन से रील बनाते हुए भाजपा नेता की भतीजी का पैर फिसल गया और वह यमुना में गिर गई। गनीमत रही कि यहां मछुआरे मौजूद थे और उन्होंने इस दुर्घटना को देख लिया। मछुआरों ने डूबती हुई इस लड़की को किसी तरह बचा लिया और बाहर निकाला। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हिदायत दी है कि आगे से यमुना के आसपास कोई भी रील ना बनाए।

उत्तर प्रदेश की बागपत जिले की इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता सत्येंद्र मौर्य की भतीजी काजल के साथ यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि काजल शुक्रवार की शाम यमुना के पास मौजूद थी, घूम रही थी और घूमते-घूमते यमुना के पुल पर पहुंच गई। यहां पुल की रेलिंग पर बैठकर काजल मोबाइल फोन से रेल बनाने लगी और इसी दौरान उसका ध्यान हटा तो वह पुल से नीचे यमुना में गिर पड़ी। कुछ लोग काजल को रील बनाते हुए देख रहे थे। जब उन्होंने इसे पुल से नीचे यमुना में गिरते हुए देखा तो शोर मचा दिया।

आस-पास मौजूद मछुआरों ने बिना देरी किए यमुना में छलांग लगा दी और किसी तरह काजल को जिंदा ही बाहर निकाल लिया। भाजपा नेता की भतीजी के यमुना में गिर जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी मगनवीर गिल ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवती को सकुशल निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह यमुना के आसपास सावधानी बरतें। इस तरह की रील बनाने से बचें और अपना ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें: यमुना फिर उफान पर हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2.5 लाख क्यूसेक पानी, खतरे में दिल्ली
दरअसल यमुना एक बार फिर से उफान पर है। हथिनी कुंड बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। ऐसे ने यमुना अपने विकराल रूप में दिखाई दे रही है। यही कारण है कि लोगों को यमुना से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

Published on:
23 Jul 2023 10:51 am
Also Read
View All

अगली खबर