11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड अदाकार की यूपी के इस गांव में गांधी जी की तर्ज पर गोली मारकर हत्या

फिल्मों में काम कर चुके संसार सिंह की खेत में हत्या20 साल पहले अपने पिता की हत्या का लिया बदलायुवक ने पहले संसार सिंह को छूए पांव, फिर मार दी गोली

3 min read
Google source verification
Bhagwan or kisan

बॉलीवुड अदाकार की यूपी के इस गांव में फिल्मी अंदाज में गोली मारकर हत्या

बागपत. बॉलीवुड में काम कर चुके संसार सिंह पंवार एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वे रमाला थाना क्षेत्र के हसनपुर जिवाना गांव की खेत में नलकूप का पानी चलाने गए थे। हत्यारा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना को देख रहे किसानों ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों से पूछताछ की।बताया जाता है कि करीब बीस साल पहले मृतक के भतीजे ने गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी थी। बीस साल पहले की घटना का मृतक के पुत्र ने बदला लेने के लिए संसार सिंह की हत्या कर दी। हालांकि, बताया जाता है कि संसार सिंह भतीजे की पैरवी तक नहीं करता था।

यह भी पढ़ें: पत्नी के साथ फैक्ट्री मालिक कर रहा था छेड़छाड़, पति ने दी ऐसी सजा, पुलिस भी रह गई दंग

थाना रमाला के हसनपुर जिवाना गांव निवासी संसार सिंह पुत्र अजब सिंह (68) कैंसर से पीड़ित था। वह बड़ौत में फोटोग्राफी का स्टूडियो चला रहे थे। बीमार रहने के कारण अब वह अधिक समय गांव में ही रहते थे। स्टूडियो पर उसका बेटा रहता है। सोमवार को सुबह करीब सवा पांच बजे संसार सिंह पंवार देशपाल पुत्र नारायण सिंह के घर से अपनी ट्यूबवेल की चाबी लेने गया था। देशपाल द्वारा रात्रि में संसार सिंह की ट्यूबवेल का पानी अपने खेत में चलाया था। उसी समय गांव का सागर पुत्र स्व.रविन्द्र सिंह उर्फ कालू उसके पास पहुंचा। उसने संसार सिंह के पैर छूकर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे संसार सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों को भी सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर रमाला पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने हत्या करके भागे सागर द्वारा हत्या करना बताया। संसार सिंह के दो पुत्र हैं। जिसमें गोविंद सीआईएसफ में सिपाही है। दूसरा लड़का संदीप बड़ौत में फोटोग्राफी का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें- TMC सांसद नुसरत के मामले में निजी राय को देवबंद का फतवा बताने वाले टीवी चैनलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे उलेमा

बीस साल पहले पिता की हत्या का लिया बेटे ने बदला
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल पहले रविन्द्र कुमार उर्फ कालू की बहन से संसार सिंह के भतीजे ओलविन पुत्र राजपाल का प्रेम प्रसंग था। रविन्द्र ने इसका विरोध किया था। गांव में एक घेर में तास खेलते हुए ओलविन ने रविन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब सागर छोटा बच्चा था। रविन्द्र उर्फ कालू की हत्या में ओलविन को आजीवन कारावास हो गया था। वह फिलताल बागपत जेल में आजीवन कारावास भुगत रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रविन्द्र की हत्या के बाद से ही संसार सिंह ने ओलविन से अपने नाते तोड़ लिए थे। उसने कभी भी उसकी पैरवी नहीं की थी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में संसार सिंह के पुत्र संदीप पंवार ने हत्यारोपी सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- यूपी में दबंगों के खौफ से हिन्दू महिला ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

अपनी चल-अचल संपत्ति पहले ही बेच दी थी हत्यारोपी ने
संसार सिंह की हत्या में नामजद किए सागर ने योजना के तहत घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सागर ने करीब एक माह पहले अपनी चल-अचल संपत्ति बेच दी थी। उसके मन में पहले ही हत्या करने के बाद फरार हो जाना था। अब वह शायद की पुलिस के हाथ लग पाए। फिल्मी दुनिया में पैर जमाने के लिए कई साल जूंझे थे संसार सिंह ने मुंबई में किसान और भगवान फिल्म में एक्टिंग की थी। देहाती फिल्म धाकड़ छोरा समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहां उन्होंने कई फिल्मों में छोटे रोल किए। उनका वहां अधिक दिन तक काम नहीं चल सका था। इसके बाद वह मुंबई से गांव लौट आए थे। वह देहाती फिल्मों में डायरेक्शन किया करते थे। वे कई देहाती फिल्मों की पटकथा भी वह लिख चुके हैं।