18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर एकता कपूर के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज

Highlights ekta kapoor web series xXx-2 के विराेध में बागपत काेतवाली में मुकदमा दर्ज बागपत के रहने वाले एक भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपाेर्ट  

2 min read
Google source verification
kkta_kapoor.jpg

ekta kapoor

बागपत। एकता कपूर की वेब सीरीज ( ekta kapoor web series xXx-2 ) ट्रिपल एक्स-2 का देशभर में विरोध हाे रहा है। बागपत कोतवाली पुलिस ( bagpat police ) ने इसी मामले काे लेकर एकता कपूर के खिलाफ ( FIR )
मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर शाम यह मुकदमा एक भाजपा नेता ( bjp leader ) ने बागपत कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर आधा दर्जन से अधिक धराओं में मामला दर्ज किया है।

बागपत में भजपा नेता पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय प्रजापति ने वेब सीरीज ( Web series ) ट्रिपल एक्स-2 की निर्माता एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) बेटी जितेंद्र कपूर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप हैं कि एकता कपूर ( producer ekta kapoor ) ने भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान किया है। एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 में सैनिकों की पत्नियों को दिखाया है कि वो किसी और के साथ संबंध बना रही हैं।

आराेप यह भी हैं कि, जो दृश्य इस वेब सीरीज ( ekta kapoor show ) में दिखाये गये हैं बहुत ही आपत्तिजनक हैं और यह हमारे सैनिकों का मनोबल गिराने वाले हैं। इस वेब सीरीज का विराेध सैनिकों ने भी किया है। ट्रिपल एक्स-2 में ऐसे दृश्य भी हैं जहां अशोक की मूर्ति और ताज के प्रतीक वाले सैन्य पुरुषों की वर्दी फाड़ दी जाती है। यह हमारे सैन्यबलों और सैन्य कर्मियों का अपमान है। जो सहन नहीं किया जा सकता। आराेपाें में कहा गया है कि एकता कपूर के इस कृत्य से देश भक्त लोगों की भावनाए भी आहत हुई हैं। जिससे देश में लोक शान्ति भंग होने हो सकती है। इसलिए एकता कपूर के खिलाफ कडी कारवाई की जाये।

पुलिस ने भाजपा नेता संजय प्रजापति की तहरीर पर बागपत कोतवाली में धारा 140, 294, 500, 502, 504, 505, व 66/67 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।