
शनिवार से शुरू हुई नवरात्रि, इसलिए बन रहा शुभ संयोग, मां को प्रसन्न करने के लिए इससे बनाए भोग
बागपत। चैत्र नवरात्रि 2019 की शुरूआत हो चुकी है, जो 6 फरवरी से शुरू हो कर 14 अप्रैल तक रहेगी। इस दौरान नव दुर्गा पूजा का विशेष महत्व रहता है। इस बार का नवरात्र बहुत खास है, धर्म शास्त्रों के मुताबिक इस चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी और देवी दुर्गा के आगमन से शशी सूर्य प्रसन्न होंगे। कहा जाता है शनिवार या मंगलवार से जब नवरात्रि शुरू होती हैं देवी घोड़े पर सवार होकर आती हैं और अपने भक्तों के कष्ट दूर करती हैं।
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है इस दिन की पूजा भक्तों को आरोग्य का वरदान देती हैं। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि जो भक्त नवरात्रि के पहले दिन गाय के शुद्ध देसी घी का भोग माता को लगाता है, वह जीवन भर निरोगी रहता है। आज से शुरू हुए नवरात्रि पूरे 9 दिन तक चलेंगे। बागपत के सभी देवी मंदिरों में पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की जा रही है। बड़ागांव के मनसा देवी मंदिर पर सुबह 6:00 बजे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां शैलपुत्री की पूजा कर रहे है।
Published on:
06 Apr 2019 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
