
बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 709 B किनारे एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।
जानकारी के अनुसार, शव कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान एनक्लेव के पास पड़ा हुआ था। शुक्रवार की सुबह लोग वहां से गुजरे तो शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। प्लॉट में शव खून से लथपथ था। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगोंं की भीड़ मौका पर इक्टठा हो गई। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मृतक की अभी शिनाख़्त नही हो सकी है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव शिनाख़्त कराने व घटना का खुलासा करने में पुलिस जुट गई है। सीओ बागपत ओमपाल सिंह युवक कर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद शव को डाला गया है।
Updated on:
11 Jan 2020 03:07 pm
Published on:
11 Jan 2020 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
