
बागपत। लहचैड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में डेंगू बुखार को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इसको गम्भीरता से लेते हुए खेकड़ा चिकित्सक प्रभारी ने गांव में स्वास्थ्य केम्प लगाकर मरीजों और घर-घर जाकर रुके हुए पानी की जांच की। वही उन्होंने बताया की ज्यादातर लोग वायरल बुखार से पीडि़त है।
जानकारी के अनुसार, लहचैड़ा गांव में लगातार डेंगू व वायरल बुखार के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पर नजर बनाये हुए है। बुधवार को नीरज त्यागी खेकड़ा चिकित्सक प्रभारी डा. ताहिर गांव में पहुंचे और स्वास्थ्य केम्प लगाकर मरीजों की जांच कर 80 लोगों को दवाईयां वितरित की गयी। उन्होंने बताया की ज्यादातर मरीज वायरल से पीडि़त है। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से कहा कि पानी को एक जगह जमा न होने दें। समय-समय पर नालियोंं मे मिट्टी के तेल डाले। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम प्रधान शकुन्तला देवी को क्लिोरीन की गोलियां छिड़काव के लिए दवाई वितरित करा दी गई है। वहीं उन्होंने तालाब के पानी का सैंपल भी लिया। इसके अलावा पप्पू के घर से मिट्टी के बर्तन में उन्हें जांच में लार्वा के लक्षण मिले है। जिसे जांच के लिए भेजा गया। इस मौके पर डा. नीरज त्यागी, डा. ताहिर अली, दीपक, डा संजीव, सविता, सीमा, आशा आदि मौजूद थे।
Published on:
14 Nov 2019, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.