4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेंपो-ट्रैवलर और कैंटर की टक्कर से मची चीख-पुकार, दर्जनाें यात्री हुए घायल

Highlights राहगीरों और होटल कर्मियों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल लोगों के अनुसार आए दिन इस हाईवे पर होते है हादसे हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 8:28 PM IST

मुजफ्फरनगर। जिले में नेशनल हाई-वे पर उस समय तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जब श्रद्धालुओं से भरी गाजियाबाद से हरिद्वार जा रही टेम्पों ट्रैवेलर और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Homeguard Scam सामने आते ही यूपी के जिले में भी एसएसपी ने बैठाई जांच, लिस्ट बनाने में जुटे अधिकारी- देखें वीडियो

मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां जनपद में नेशनल हाई-वे 58 पर स्थित बागोवली कट हादसों का सबब बनता जा रहा है। जहां गाजियाबाद के वसुंधरा से दर्जनों लोगों को हरिद्वार लेकर जा रही एक टेंपो-ट्रैवल तेज गति से आ रहे, एक कैंटर से टकरा गई। जिसमें चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां बीते 2 दिन पहले रात्रि में यूपी 100 डायल को फॉच्र्यूनर कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें यूपी 100 डायल सवार तीन पुलिस कर्मियों को चोट लगी थी। जिन्हें उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया । अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था की बुधवार को फिर से इसी कट पर तेज रफ़्तार डीसीएम ने गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टेम्पों ट्रैवलर में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पों ट्रैवलर ने कई पलटियां खाई और मुख्य सड़क पर पलट गया। इसमें सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।

विद्युत विभाग के खिलाफ जाकर किसानों ने की ये बड़ी मांग, पूरी न होने पर दी चेतावनी

मौके पर मची चीख पुकार को देख राहगीरों ने और पास के होटल कर्मियों ने घटना की सूचना थाना नई मंडी पुलिस और यूपी 112 /100 नम्बर को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंसों की सहायता से जिला अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर एक साइड कराया। उधर आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने बताया कि हाई-वे कट पर बने ढाबों के कारण ही हर रोज ऐक्सिडेंट हो रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश