4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Homeguard Scam सामने आते ही यूपी के जिले में भी एसएसपी ने बैठाई जांच, लिस्ट बनाने में जुटे अधिकारी- देखें वीडियो

Highlights पड़ोसी जिले में उजागर हुआ होमगार्ड घोटाला ड्यूटी पर बिना तैनात होमगार्ड की भी दी जा रही थी तनख्वा घोटाला सामने आते ही बुलंदशहर में भी शुरू हुई जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 6:38 PM IST

बुलंदशहर। पड़ोसी जिले गौतमबुद्ध नगर में होमगार्ड घोटाले का उजागर होते ही प्रदेश के अन्य जिलों में जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुलंदशहर के एसएसपी ने एक टीम बनाकर जिले में ड्यूटी कर रहे सभी होमगार्डों पर जांच बैठाई है। इसमें पुलिस के अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि कितने होमगार्डों की ड्यूटी जिले थानों में लगी है और कितने लोगों ने ड्यूटी की है। या ऐसे ही कागजों में खानापूर्ति तो नहीं हो रही।

WhatsApp पर चला रहा था ऐसा गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

एसएसपी ने बताया कि जिले भर में होमगार्ड देहात सिटी में ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी जांच कराई जा रही है और कितने होम गार्डों को कमांडेंट द्वारा नियुक्त किया गया है। ऐसा तो नहीं और जनपद द्वारा कुछ होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे और कुछ होमगार्ड को बिना ड्यूटी करें। उनकी तनख्वाह का बंदरबांट किया जा रहा था। इसको लेकर जांच की जा रही है। यह घोटाला सामने आने के बाद एसएसपी संतोष कुमार बुलंदशहर ने भी एसपी क्राइम को इसकी जांच दे दी है। पुलिस टीम गठित करके इस बात की जांच करें। जनपद वन में कितने होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं और कितने होम गार्डों को कमांडेंट द्वारा ड्यूटी पर लगाया गया है अगर ड्यूटी करते हुए सही पाए जाते हैं। तो ठीक है अगर कोई भी कभी पास जाती है, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाये।

'बाबा मैं आ रहा हूं' कहकर इंजीनियर ने सातवीं मंजिल से लगा दी थी छलांग, मौत के बाद आया नया एंगल- देखें वीडियो

उधर इस मामले में होमगार्ड कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद भर में 12 सौ होमगार्ड ड्यूटी पर नियुक्त है। इसमें जनपद भर के थानों पर जिला जेल डायल 100 डीएम ऑफिस अधिकारियों के साथ और कुछ एक्स्ट्रा होते हैं। उनको भी थानों में नियुक्त किया जाता है