4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाबा मैं आ रहा हूं’ कहकर इंजीनियर ने सातवीं मंजिल से लगा दी थी छलांग, मौत के बाद आया नया एंगल- देखें वीडियो

Highlights इंजीनियर ने तीन माह पहले सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर की थी आत्महत्या परिजनों ने बेटे को आत्महत्या के लिए उक्साने के लिए अज्ञात शख्स पर लगाया था आरोप अब पुलिस ने अज्ञात बाबा के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 4:22 PM IST

गाजियाबाद। थाना विजयनगर इलाके की क्रॉसिंग रिपब्लिक में तीन माह पूर्व 19 अगस्त को (7th Floor) सातवीं मंजिल से कूदकर (Jumped and Suicide) आत्महत्या करने वाले (Engineer) इंजीनियर मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक में अपनी जान देने वाले इंजीनियर को किसी बाबा ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने अज्ञात बाबा पर मुकदमा दर्ज (FIR LODGED) कर लिया है। बताया जा रहा है कि आखिरी बार स्वप्निल नाम के इस इंजीनियर ने कहा था कि बाबा मैं आ रहा हूं। और वह सातवीं मंजिल से कूद गया था।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना विजयनगर इलाके की रिपब्लिक क्रासिंग की एक सोसाइटी में रहने वाले एक (Software Engineer) सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 19 अगस्त को सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर (Suicide) आत्महत्या की थी। जिसकी जांच पुलिस द्वारा गहनता से की जा रही थी। उसके परिजनों द्वारा जो नंबर दिए गए थे। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। अब इस जांच में यह सामने आया है कि उसने आत्महत्या करने से पहले किसी से फोन पर बात की थी। जांच में पाया गया है कि इंजीनियर को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कोई बाबा है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी बाबा का पता लगाने में जुट गई है।