4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत विभाग के खिलाफ जाकर किसानों ने की ये बड़ी मांग, पूरी न होने पर दी चेतावनी

Highlights किसान यूनियन ने जताया विरोध अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मांग पूरी न होने पर दी बड़ी चेतावनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 7:46 PM IST

news.jpeg

बागपत। किसाना की विधुत विभाग से संबन्धित समस्याओं को लेकर बुधवार को किसान यूनियन की एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें किसानों पर 12 प्रतिशत विधुत बिल में की गई वृद्धि का विरोध जताते हुए एसडीएम बडौत को ज्ञापन दिया गया।

बडौत नगर में किसान यूनियन की एक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी बृजपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने विद्युत बिलों को एकमुश्त जमा योजना के अंतर्गत करने की सुविधा दी है। जो केवल घरेलू बिलों में दी गई है। जबकि किसानों की मांग है कि विद्युत ट्यूबवेलों पर एकमुश्त जमा योजना का लाभ देना चाहिए, क्योंकि किसानों के विद्युत बिलों में 12 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इससे पहले भी जिला बागपत में 12.5 हॉर्स पावर व 10 हॉर्स पावर की वृद्धि की गई थी। इससे बागपत के 22000 किसान प्रभावित है। उन्होंने कहा कि किसान इस स्थिति में नहीं है कि वह अपना बिल समय पर जमा करा सकें। क्योंकि किसानों का अब तक गन्ना भुगतान मिलों पर बकाया है और गन्ने की मूल्यवृद्धि भी पिछले 3 वर्षों से नहीं की गई। इस संबंध् में किसान यूनियन ने एसडीएम दुर्गेश मिश्रा को भी एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि किसानो कि इस गन्ने की मांग को पूरा नहीं किया जाता तो किसान बर्बादी के कगार पर है। उन्होंने जल्द से जल्द किसानों के गन्ना भुगतान करने की मांग की। इस अवसर पर बलदेव सिंह, विक्रम आर्य, रामपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।