30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा-बसपा गठबंधन को मिला इस बड़े किसान संगठन का साथ, कर दिया यह बड़ा ऐलान

भारतीया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा को बताया किसान हितेषी, भाजपा पर साधा निशाना wkyKe

less than 1 minute read
Google source verification
Maya-akhilesh

सपा-बसपा गठबंधन को मिला इस बड़े किसान संगठन का साथ, कर दिया यह बड़ा ऐलान

बागपत. सपा-बसपा गठबंधन को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, बागपत में एक कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने गठबंधन की जमकर तारीफ की और सपा को किसानों की हितेषी पार्टी बताया। भाजपा के कुशासन से निजात पाने के लिए बनाई गई सपा-बसपा गठबंधन पर उनका कहना है कि ये सब राजनीति है और यहां सब कुछ चलता रहता है।

यह भी पढ़ें- सवर्ण आरक्षण के बाद देवकीनंदन ने अब यह बड़ी मांगकर भाजपा की बढ़ा दी परेशानी

बागपत के सिंघावली अहीर में एक कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत ने गठबंधन के सवाल पर अपना रुख रविवार को स्पष्ट कर दिया। किसान आंदोलन से लेकर आज तक भाजपा की खिलाफत का डंका बजाने वाले राकेश टिकेत ने खुलकर सपा को किसानों का हितेषी बताया। एक और गठबंधन को लेकर उनका कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन किसानों के लिए बहुत अच्छा है। सपा ने किसानों को 40 रूपये गन्ने का दाम बढ़ाकर उनको फायदा पहुंचाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा किसानों को 14 दिन में भुगतान नहीं दे पा रही है। उन्होंने गठबंधन की तारीफ की और कहा कि आने वाले समय का क्या हिसाब रहे ये तो आने वाला समय बतायेगा, लेकिन गठबंधन बहुत अच्छा हुआ है। भाजपा के खिलाफ किसानों का तबका है। उन्होंने कहा कि किसी की भी सरकार बने वो किसान हितेषी होनी चाहिए और भ्रष्टाचार से मुक्त होना चाहिए।