6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर ईद की नमाज अदा करने पर विधायक, शहरकाजी, नगर पालिका अध्यक्ष समेत आठ पर FIR

सड़क पर ईद की नमाज अदा करना और टेंट लगाकर मुबारकबाद देना विधायक और पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी को भारी पड़ गया। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

less than 1 minute read
Google source verification
ps_baraut_kotwali.jpg

ईद के दिन बड़ौत में सड़क पर नमाज अदा करने और टेंट लगाकर ईद की मुबारकबाद देने के मामले में पुलिस ने छपरौली विधायक, शहर क़ाज़ी, बसपा के नगरपालिका बड़ौत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई।

ईद उल फितर की नमाज सड़क पर अदा किए जाने पर शासन ने रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद नगर में ईदगाह के सामने हजारों लोगों ने ईद की नमाज सड़क पर पढ़ी। एसपी मनीष मिश्र ने फोर्स के साथ सड़क से भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन नमाजियों की तादाद ज्यादा होने के कारण पुलिस बल कुछ नहीं कर सका।

पुलिस को पीछे हटना पड़ा और सड़क पर नमाज अदा की गई। इस सूचना पर डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयवर्गीय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें : SOG से मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, यश हत्याकांड मामले में था फरार

पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए बडौत कोतवाली पर तैनात एसएसआई महेंद्र चौहान ने शहर इमाम आरिफ उल हक के अलावा छपरौली विधायक डॉ. अजय समेत लोकदल नेता अश्वनी तोमर, गौरव तोमर, इरफान मलिक, विश्वास चौधरी और बसपा से नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।