30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असामाजिक तत्वों ने तेल छिड़कर लाखों रुपये की पुआल में लगाई आग, गांव वालों ने ऐसे पाया काबू

Highlights आग की लपट और धुआं निकलता देख ग्रामीणों को लगा पता लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी मामले की जानकारी चार घंटे की देरी से पहुंच फायर बिग्रेड की गाड़ी

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Jan 13, 2020

13bagh4.jpg

बागपत। रविवार की रात पुराने कस्बे के मौहल्ला केतीपुरा में अचानक एक खाली प्लाट में रखी पुराल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। अचानक से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक करीब छह लाख की पुराल जलकर राख हो गई। पीडि़तों ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदमाश को युवती का मोबाइल छीनना पड़ा भारी, मुंह पर पड़ी चप्पल, वायरल हुआ वीडियो

पुराने कस्बे के मौहल्ला केतीपुरा में मोमीन हरियाणा से पुआल लाकर यहां बेचने का काम करता है। उन्होंने एक खाली प्लॉट में पुआल जमा की हुई थी। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने पुराल से आग की लपटे उठती देखी तो लोगों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मोमीन को सूचना दी गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मोमीन व उसका साथी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग लगने के संबंध में फायर बिग्रेड़ व 112 नम्बर पर फोन किया गया।

हथियार बंद बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े की लूट, इलाके में मचा हड़कंप

आग लगने के चार घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड

पीडि़तों ने इसके बाद कोतवाली प्रभारी को आग लगने की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने इस संबंध में कंट्रोल रूम को सूचित किया। आग लगने के करीब 4 घंटे बाद फायर बिग्रेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस दौरान पुराल जलकर राख हो गई। पीडि़तों के अनुसार पुराल की कीमत करीब छह लाख रुपये थी। पीडि़तों के अनुसार मौके पर केरोसिन की बदबू आ रही थी। उनका आरोप है कि पुराल किसी ने जानबूझकर जलाई है। उन्होंने इस संबंध में शिकायत की है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।