बागपत

Baghpat: पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में मचा हड़कंप, घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

Highlights- बागपत जिले के सरूरपुर गांव में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव- हाल ही में दुबई से यात्रा करके लौटा था युवक- पूरे गांव को सैनिटाइज करने की कार्रवाई शुरू
2 min read
• •
Mar 26, 2020
jodhpur corona positive patient use sanitizer and precautions in train
ट्रेन में सफर के दौरान सेनेटाइजर व मास्क लगाया, फिर भी संक्रमण से खुद को बचा नहीं पाई युवती

बागपत. जिले के सरूरपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि बागपत में कोरोना पॉजिटिव का यह पहला मामला है। लखनऊ से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन ने सरूरपुर गांव में डेरा डाल लिया है। खुद डीएम शकुंतला गौतम ने गांव पहुंचकर लोगों से घर में रहने की अपील की है। इसके साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इस गांव में करोना का पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने गांव में जाकर गांव को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इस गांव में मरीज की पुष्टि लखनऊ के केजीएमयू से की गई है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया गया है। बताया जा रहा है कि यहां का रहने वाला एक युवक हाल ही में दुबई से यात्रा करके लौटा था।

कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए जांच के लिए सेंपल लखनऊ भेज दिए थे। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को बागपत स्वास्थ्य विभाग को मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। खुद डीएम और एसपी ने गांव में अनाउसमेंट करके लोगों से अपील की है। इसके साथ ही गांव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने गुरुवार को बागपत के सरूरपुर गांव पहुंचकर लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर न निकले और एक-दूसरे के संपर्क में भी न आएं, तभी सुरक्षित रह सकते हैं।

Published on:
26 Mar 2020 05:27 pm