20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई 14, तीन नए मरीज और मिले

Highlights- लखनऊ से आई रिपोर्ट में दो महिला व दो पुरूष को पॉजिटिव पाया गया- तीन नोएडा में तो एक मरीज का बागपत में चल रहा है इलाज- लॉकडाउन के बाद भी कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या में इजाफा
less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Mar 26, 2020

Corona on one side and fear of the other in bhilwara

Corona on one side and fear of the other in bhilwara

नोएडा. लॉकडाउन के बाद भी जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नोएडा से लखनऊ भेजे गए सैंपल में तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह नोएडा में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। लखनऊ से आई रिपोर्ट में दो महिला व दो पुरूष को पॉजिटिव पाया गया है, जिनमें से तीन नोएडा व एक बागपत का बताया जा रहा है। इनमें शामिल एक पुरुष दुबई से लौटा है।

यह भी पढ़ें- Lockdown: मस्जिदों में पुलिस का छापा, चोरी-छिपे सैकड़ों लोगों को नमाज पढ़ा रहे दो मौलाना गिरफ्तार

जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस का पहला केस 15 मार्च को नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र से सामने आया था। वहीं 17 मार्च को विदेश से आई एक महिला और पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद 18 मार्च को नोएडा सेक्टर-41 स्थित एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। 21 मार्च को नोएडा में फिर दो मामले सामने आए। इनमें एक ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 तो दूसरा नोएडा सेक्टर-74 में मिला। इसके बाद 23 मार्च को फिर दो केस सामने आ गए। वहीं 24 मार्च को नोएडा में कोरोना के तीन केस मिले थे।

इसी बीच गुरुवार यानी आज लखनऊ के केजीएमयू से आई रिपोर्ट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक 21 वर्षीय महिला के साथ उसके पैरंट्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके अलावा 33 वर्षीय महिला और 39 साल के एक व्यक्ति और 32 वर्षीय एक पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो दुबई से लौटा है। इन दो महिला और दो पुरुष में तीन मरीज नोएडा के अस्पताल में उपचाराधीन हैं तो एक बागपत में भर्ती है।

यह भी पढ़ें- Shamli में Lockdown का उल्लंघन करने वाले 500 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई