20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: मस्जिदों में पुलिस का छापा, चोरी-छिपे सैकड़ों लोगों को नमाज पढ़ा रहे दो मौलाना गिरफ्तार

Highlights- बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में दो मस्जिदों में चोरी-छिपे नमाज पढ़ने पहुंची लोगों की भीड़- लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो मौलाना गिरफ्तार- छापेमारी की सूचना मिलते ही मस्जिद के पीछे के रास्ते से भाग निकले लोग
less than 1 minute read
Google source verification
bsr.jpg

बुलंदशहर. देशभर में प्रधानमंत्री के आदेश के बाद लॉक डाउन किया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डिबाई थाना क्षेत्र में दो मस्जिदों में चोरी-छिपे भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंच गए। नमाज पढ़ने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों मस्जिद के मौलानाओं को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ समय बाद ही मौलानाओं को जमानत पर रिहा कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Rampur: Lockdown के बीच खुला हुआ था मदरसा, संचालक व मौलवी गिरफ्तार

दरअसल, यह मामला थाना डिबाई क्षेत्र का है। जहां लॉकडाउन के बावजूद बुधवार को दो मस्जिदों में भारी तादाद में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंच गए। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया। छापेमारी की जानकारी मिलते ही नमाज करने पहुंचे लोग पीछे के रास्ते निकल लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मस्जिद के मौलानाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया। जहां मौलानाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कुछ समय बाद ही दोनों मौलानाओं को जमानत पर छोड़ दिया। एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने कड़ी चेतावनी दी कि अगर आगे से कोई भी धार्मिक स्थलों पर नमाज या पूजा करेगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें- Coronavirus के कहर के बीच आई राहत भरी खबर, 3 मरीजों की रिपोर्ट 14 दिन बाद आई नेगेटिव

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग