20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shamli में Lockdown का उल्लंघन करने वाले 500 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

Highlights- शामली पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल निर्देश पर जिले के थाना प्रभारी सख्त- पुलिस ने 41 लोगों को हिरासत में लिया- 71 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Mar 26, 2020

shamli.jpg

शामली. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने ऐसे 400 लोगों के वाहनों का चालान किया है, जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। इसके अलावा आधा दर्जन वाहनों को सीज भी किया गया है। इसके साथ ही 41 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- डीएम ने कहा- घर तक सामान पहुंचाने की हुई व्यवस्था, लोगों को बाहर निकलने की जरूरत नहीं

बता दें कि शामली पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि लॉकडाउन के दौरान अगर कोई भी सड़कों पर आता है तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जो लोग बेवजह वाहनों को लेकर के सड़कों पर घूम रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाए। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए 500 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की है, जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 71 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम ने 400 से ज्यादा वाहनों के चालान करते हुए पचास हजार रुपए से ज्यादा का सम्मन शुल्क वसूल किया है। इसके साथ ही 6 वाहनों को सीज भी किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lockdown: मस्जिदों में पुलिस का छापा, चोरी-छिपे सैकड़ों लोगों को नमाज पढ़ा रहे दो मौलाना गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग