5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों संग पराठे खाने गया था युवक, साढ़े आठ लाख रुपये चुकानी पड़ी कीमत

Highlights: -बागपत स्थित इस्टर्न पेरिफेरल पर एक के बाद एक टकराए कई वाहन -पुलिस ने वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Jan 2021, 11:02 AM IST

_650x_2018122812152153.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बागपत। नए साल का जश्न मनाने निकले दोस्तों को पराठे साढ़े आठ लाख रुपये के पड़ गए। पढ़कर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा निवासी रितेश रावल अपने कुछ दोस्त के साथ नए साल पर गुरुवार की रात्रि पराठे खाने हरियाणा के मुरथल गया हुआ था। यहां से वापस लौटते समय जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल से लौट रहे थे तो रात करीब ढाई बजे उनकी कार कोहरे में आगे चल रहे ट्रक से जा टकरा गई।

यह भी पढ़ें: माइक लेकर झुग्गी-झोपड़ी में पहुंची महिला IPS, बोलीं- बच्चों को भीख मांगने पर न करें विवश

इस दौरान सभी जब नीचे उतरकर कार देखने लगे तो कुछ ही सैकेंड में पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर हवा में उड़ी और जमीन पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। बस फिर क्या था, इसके बाद एक के बाद एक कई वाहन पीछे से टकराते चले गए।

यह भी देखें: जबरदस्त बारिश और शीत लहर की चपेट में वेस्ट यूपी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह जब रितेश अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहा था तो वह कह रहा था कि अगर तुम्हारी बात मान ली होती तो शायद यह हादसा नहीं होता और नए साल के पराठे उन्हें साढ़े आठ लाख रुपये के नहीं पड़ते। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी वाहनों को रास्ते से हटवाकर जाम खुलवाया।