
हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम।
Gurmeet Ram Rahim : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हनीप्रीत के साथ शनिवार सुबह बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंच गया है। 40 दिन की पैरोल पर पहुंचे गुरमीत राम रहीम का आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डेरा प्रमुख के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए अपने अनुयायियों को संदेश भी दिया। उसने कहा कि सभी लोग अनुशासन बनाए रखें। इसके साथ ही उसने अनुयायियों से किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करने की भी अपील की।
ज्ञात हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख इससे पहले 17 जून को 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को फिर से सुनारिया जेल ले जाया गया था। अब वह 40 दिन की पैरोल पर आश्रम पहुंचा है। आश्रम में उसके आने से वहां मौजूद अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आश्रम में पुलिस बल तैनात
बताया जा रहा कि 6 नवंबर को बरनावा आश्रम के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का जन्मोत्सव है। इस दौरान आश्रम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जहां डेरा प्रमुख ने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सीओ डीके शर्मा ने बताया कि गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में पहुंचने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आश्रम में किसी भी कीमत पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।
अनुयायियों को दिया लाइव संदेश
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बरनावा आश्रम पहुंचते ही सोशल मीडिया पर लाइव आकर अनुयायियों को संदेश दिया। उसने कहा कि सभी अनुयायियों को बधाई। सभी लोग अनुशासन बनाए रखें। इसके साथ ही किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करें।
Published on:
15 Oct 2022 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
