5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को चाय मांगना पड़ा महंगा, पत्नी ने आंख में घोप दी कैंची

बागपत के बड़ौत में रहने एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घौंप दी। सूचना मिलने पर पुलिस के आने से पहले ही महिला घर से फरार हो गई। वहीं, युवक को इलाज के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Anand Shukla

Dec 28, 2023

Husband give tea and wife stabbed him with scissors in his eye

चाय मांगने पर पत्नी ने आंख में कैंची घोंप दी।

ठंड के मौसम में एक शख्स को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ गया। बागपत जिले के बड़ौत के रहने एक युवक ने अपनी पत्नी ने चाय मांगी। उसकी पत्नी चाय देने के बजाय आंख में कैंची घोंप दी। यही नहीं, पुलिस के आने से पहले ही महिला घर से फरार हो गई। घायल को सीएचसी से मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज किया।

बड़ौली रोड निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी।

यह भी पढ़ें: माफ कर देना मुझे, खुश रहना सब लोग..अलविदा सबको.., लखनऊ में HDFC बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड

घर में से लेकर आई कैंची और आंख में दी घोप
बुधवार को जब युवक ने अपनी पत्नी से चाय मांगी, तो पत्नी को गुस्सा आ गया। वह कमरे के अंदर गई और थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति की आंख में कैंची घौंपी गई। इससे अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सनुकर अंकित के भैया- भाभी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस आने की सूचना मिलते ही पकड़े जाने के डर से पत्नी मौके पर फरार हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच शुरु कर दी है: कोतवाली पुलिस
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती है। तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई और भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। फिलहाल युवक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: राम नगरी अयोध्या की दीवारें होगीं राममय, कंकड़ पत्थरों में भी गूंजेगी प्रभु श्रीराम की लीला