13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांचवीं बीवी लाने के लिए पति चौथी पत्नी को देना चाहता है तीन तलाक, हैरान कर देगी वजह

खास बातें- चौथी पत्नी को तीन तलाक की धमकी देते हुए मारपीट कर घर से निकाला दामाद को समझाने पहुंचे महिला के माता-पिता से भी की मारपीट बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी का मामला

2 min read
Google source verification

बागपत

image

lokesh verma

Aug 24, 2019

teen talaq

बागपत. तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद अब रोजाना तलाक के हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बागपत का है, जहां व्यक्ति ने पांचवीं बीवी लाने के लिए अपनी चौथी पत्नी को तीन तलाक की धमकी देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इतना ही नहीं जब पत्नी के माता-पिता अपने दामाद को समझाने पहुंचे आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए भगा दिया। अब उन्होंने थक-हारकर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, यह तीन तलाक का यह हैरान कर देने वाला मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र का है। बागपत के मिर्धानपुरा मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की शादी दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के टटीरी अग्रवाल मंडी के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पहले तीन शादियां हो चुकी थीं, जिनको वह पहले ही तलाक दे चुका है। यह जानते हुए भी गरीब पिता ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी का निकाह तीन पत्नियों को छोड़ चुके व्यक्ति से कर दिया।

यह भी पढ़ें- Video: गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का अनोखा वीडियो हो रहा वायरल, जानिये क्या है मामला

पीड़िता का आरोप है कि अब उसके पति का प्रेम प्रसंग किसी और से चल रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी पति ने गुरुवार को उससे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई तो वह भी ससुराल पहुंच गए और पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ भी मारपीट की।

पीड़िता का कहना है उसे घर से निकाल दिया गया है और पति पांचवीं शादी करने के लिए उसे तलाक की धमकी दे रहा है। बता दें कि पति से पीड़िता को एक एक माह का बेटा भी है। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- महिला शौचालय में बने छेद से युवती को छुपकर देख रहा था अथॉरिटी का केयरटेकर, ऐसे पकड़ा