6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरों को धूल चटाने वाली इस भारतीय लेडी खली की वायरल फोटो देखकर सभी हुए हैरान

WWE में जाने वाली देश की पहली महिला कविता देवी इनदिनों सुर्खियों में है। बागपत की बहू के नए लुक का फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
kavita

गोरों को धूल चटाने वाली इस भारतीय लेडी खली की वायरल फोटो देखकर सभी हुए हैरान

बागपत. WWE में जाने वाली देश की पहली महिला कविता देवी इनदिनों सुर्खियों में है। बागपत की बहू के नए लुक का फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फोटो में उनकी हेयर स्टाइल बदली हुई नजर आ रही है। WWE की भारतीय खिलाड़ी कविता ने यह फोटो फेसबुक पर भी अपलोड किया जा रहा है। उनके इस फोटो को युवा तेजी के साथ शेयर कर रहे है। साथ ही फोटो के लाइक करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू ने कबड्डी से अपने खेल करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई साल तक वुशू में राष्ट्रीय चैंपियन रही। वेट लिफ्टिंग में भी उन्होंने हाथ अजमाएं है। उन्होंने सार्क खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता। बिजवाड़ा गांव के राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव तोमर से विवाह बंधन में बंधने के बाद भी कविता ने खली की अकेडमी से दांव-पेच सीखे। कविता के प्रदर्शन के चलते WWE के लिए चुनी गई। मूलरुप से हरियाणा के मालवी गाँव की रहने वाली कविता का सफर कुछ मुश्किलों भरा रहा। लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और खुद के लिए रास्ता तैयार किया। जल्द ही कविता WWE में फाइट करती हुई नजर आएगी। कविता ने 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में मेडल हासिल किया था।

सलवार सूट पहनकर रिंग में उतरकर बड़े-बड़े पहलवानों को पटखनी देकर सुर्खियों में बटोरनी वाली लेडी खली के नाम से मशहूर कविता अमेरिका में कुश्ती का बारीकियां सीख रही है। उन्होंने फेसबुक पर अपने नए स्टाइल का फोटो अपलोड किया है। यह फोटो नई हेयर स्टाइल का अपलोड किया है। जितनी ये खेल के प्रति सजग है, उतनी ग्लैमरस भी है। नए लुक के इस फोटो को युवा काफी पसंद कर रहे है।