
बागपत। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बड़ागांव के निकट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक डिवाइडर से जा टकराई और दोनों बाइक सवार भी डिवाइडर पर ही जा गिरे। इस दौरान एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात एक्सप्रेस वे ने एक और जान ले ली। यहां जिला अलीगढ़ के गांव कमालपुर करोड़ा निवासी हरेंद्र पुत्र महिपाल बागपत में गैस पाईप लाइन बिछाने का काम करता था। दीपावली की छुट्टियों में वह घर गया था। बुधवार देर रात वह अपने साथी भीम सिंह के साथ बाइक से बागपत के लिए चला था। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से होते हुए, जब वह बड़ा गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह डिवाइडर के बीच मे गिर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका हेलमेट भी टूटकर बिखर गया। टक्कर लगने के बाद करीब एक घंटे तक तक दोनों वही पर पड़े रहे। इस दौरान हरेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published on:
01 Nov 2019 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
