6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले-भ्रष्टाचार की वजह से नहीं हुआ जम्मू कश्मीर का विकास, इनपर कसा तंज

Highlights . सम्राट पृथ्वीराज कॉलेज पहुंचे गन्ना मंत्री. लोगोंं को किया संबोधित. बोले—कांग्रेस ने नहीं किया देश का विकास

less than 1 minute read
Google source verification
ganna.png

बागपत. सम्राट पृथ्वीराज कॉलेज पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु पर निशाना साधा। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि यह अच्छी नीति का परिणाम नहीं है। आज तक जम्मू—कश्मीर में रहने वाले लोेगों को सहना पड़ा। नेहरु के पास अच्छी नीतियां होती तो भारत को नौजवानों को खोना नहीं पड़ता। कश्मीर को विकास से दूर नही रहना पड़ता। कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के लिए सबसे पहला बलिदान श्याम प्रसाद मुखर्जी ने दिया था। उन्होंने कहा कि देश का विकास भाजपा ही कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कुदरत का करिश्मा—अद्भुत ने लिया जन्म, हाथ, पैर, सिर नहीं बल्कि दो ***** के साथ हुआ जन्म

वहीं, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में कहा कि चीनी मिल का विस्तार किया जा रहा है। बागपत की रमाला चीनी मिल के विस्तार का लाभ किसानों को होगा। इसके अलावा सहकारी चीनी मिल के अपग्रेडेशन के लिए 10 करोड़ रुपये शासन ने मंजूर किए हैं। गन्ना भुगतान में सुधार औैर बिजली व्यवस्था सुधर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा व सपा शासन में यूपी में किसानों को बिजली कनेक्शन तक नहीं मिले थे। किसानों को फ्री में कैंप लगाकर कनेक्शन दिए गए है।