
बागपत। जनपद के नैथला गांव के पास मिले महिला के शव मामले में गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके ही प्रेमी निवासी पानीपत ने की थी। प्यार में महिला से धोखा मिलने पर प्रेमी ने महिला को घर से बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 23 नवंबर को नैथला के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। जो कई दिन पुराना था। उस समय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी पहचान निवाडा की रहने वाली के रूप में हुई थी। परिजनों ने ही महिला की हत्या का आरोप पानीपत के एक व्यक्ति पर लगाया था। जिसका महिला से अफेयर चल रहा था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो आरोप सही पाए गए। बागपत पुलिस ने पानीपत निवासी आरोपी व्यक्ति अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से प्यार करता था। इस बात का पता जब परिजनों को चला तो परिजनों ने महिला को घर बुलाकर अपने विश्वास में ले लिया।
जिससे महिला आरोपी प्रेमी से दूरी बनाने लगी। इसी बात से खफा होकर प्रेमी ने महिला को फोन पर अपने पास बुलाया और उसके ही दुपट्टे से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
29 Nov 2018 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
