
बागपत। जिले के बड़ौत बड़का रोड पर बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके साथ ही पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गलत स्टेशन पर उतर गया था युवक
पुलिस के अनुसार पिटाई से घायल युवक की पहचान नेपाल निवासी के रूप में हुई है। वह दिल्ली से बड़ौत आ गया था। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि नेपाल का रहने वाला युवक दिल्ली में आइएसबीटी के पास ढाबे पर रहता है। जो नशा करता है। उसे रविवार को नेपाल जाना था, लेकिन वह सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठ गया और बड़ौत रेलवे स्टेशन पर उतर गया। वह यहां से नशे में घूमता हुआ। झुग्गी झोपडिय़ों के पास पहुंच गया।
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर युवक को पीटा
पुलिस के अनुसार युवक को नशे की हालत में घुमता देख कुछ युवकों ने बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ा दी। जिसके बाद लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। चार युवकों को पकड़ा गया है। जिन लोगों ने मारपीट की है। वे बाहर के रहने वाले हैं। जो झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं।
Published on:
25 Aug 2019 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
