
yogi modi
बागपत। रेलवे विभाग ने बागपत और शामली जनपद के लोगों को एक और सौगात देते हुए दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग (Saharanpur Railway Route) पर एक Special Train (04031) को चलाया है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम (Inauguration) में पहुंचे बीजेपी के बागपत से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बागपत रोड़ रेलवे स्टेशन (Railway Station) हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सांसद ने लोगों को रेलवे स्टेशन का सौंद्रीयकरण कराने का भी वायदा किया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ सत्यपाल सिंह ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग का दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशनों के सौन्द्रीयकर्ण कराने का वायदा किया था। जिसके चलते सांसद सत्यपाल सिंह के प्रयासों के बाद दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर रेलवे विभाग ने एक बड़ी सौगात देते हुए नई दिल्ली से शामली जनपद तक एक नई स्पेशल ट्रेन (04031) चलाई है।
जिसके उद्घाटन के लिए बागपत रोड़ रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद डॉ सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए रेलवे स्टेशन के सौंद्रीयकरण कराने का भी वायदा किया है।
Updated on:
16 Oct 2019 04:00 pm
Published on:
16 Oct 2019 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
