14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हत्या करके खेत में शव छिपाया

हत्यारोपी ने गन्ने के खेत में छिपाया शव शाम के समय घर के बाहर से हुई थी लापता देर रात खून से लथपथ शव हुआ बरामद

2 min read
Google source verification
bagpat.jpg

काल्पनिक तस्वीर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बागपत ( bagpat news ) शर्मसार करने वाली एक घटना में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने शव को खेत में छिपा दिया जिसे पुलिस हत्यारोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut मेरठ में धार्मिक स्थल काे लेकर दाे पक्षों में घमासान देखें वीडियो

घटना थाना सिंघावली क्षेत्र के एक गांव की है। जहां खेत में छह साल की मासूम बच्ची की लहूलुहान शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। घटना का किसी को पता न चले। इसलिए बच्ची की हत्या कर उसका शव खेत में ही छिपा दिया गया। बच्ची गत शनिवार शाम घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात बच्ची का खून से लथपथ शव गन्ने के खेत में बीच से बरामद हुआ। हत्यारोपी ने बच्ची के शव को खेत में पत्तियों के बीच छिपाया हुआ था। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई हो। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद चाकू से गोंदकर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: Video बिजनौर में दो लाख की स्मैक के साथ बस ड्राइवर गिरफ्तार

एएसपी बागपत मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी मौत के कारण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बारे में मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह के हालत में बच्ची का शव बरामद हुआ है उससे तो यही प्रतीत होता है कि उसकी दुष्कर्म के बाद ही हत्या की गई है। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।