
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दुल्हन ने शादी की पहली रात ही दूल्हे से ऐसी डिमांड कर दी कि दूल्हे की हालत खराब हो गई। उसकी खतरनाक साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब परिवार ने उसे विश्वास में लेकर सच्चाई पूछी। उसने बताया कि यह उसकी तीसरी शादी है। इससे पहले भी वह अपने परिवार के साथ मिलकर दो घरों को निशाना बना चुकी है और झूठे मुकदमों के जरिए उनसे मोटी रकम वसूल चुकी है।
दुल्हन के अपराध स्वीकार करने का वीडियो रिकॉर्ड कर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली इस लुटेरी दुल्हन की शादी नवरात्र के दौरान बागपत के सिसाना गांव के एक युवक से हुई थी। युवक के भाई ने बताया कि सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने 5 लाख रुपये नकद और संपत्ति के कागजात अपने नाम कराने की मांग की। जब परिवार ने दुल्हन से प्यार से बातचीत की, तो उसने कबूल किया कि वह शादी के बाद लोगों को ठगने का काम करती है और उसके गिरोह में कई लोग शामिल हैं।
दिल्ली की रहने वाली दुल्हन ने लाइव वीडियो में कबूल किया कि यह उसकी तीसरी शादी है और शादी के बाद उसका ससुराल के लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के केस में फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूलने का प्लान था। करवाचौथ पर वह अपने घर जाती और पीड़ितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर देते हुए कार्रवाई करवाती और उसके बाद उनसे मोटी रकम वसूलते।
लेकिन इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होती ससुराल पक्ष सावधान हो गए और उन्होंने लुटेरी दुल्हन की खौफनाक साजिशों का खुलासा कर दिया। फिलहाल परिजन पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।
Published on:
17 Oct 2024 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
