6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baghpat : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हिट एंड रन की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कुछ लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

2 min read
Google source verification

बागपत

image

lokesh verma

Sep 06, 2022

truck-crushed-five-people-on-eastern-peripheral-expressway-in-baghpat-three-killed.jpg

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कुछ लोग सो रहे थे। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल वह जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे हैं।

दरअसल, बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर यह हादसा बड़ा गांव स्थित ले बाई के पास पर हुआ है। बताया जा रहा है कि संभल जिले के कुछ लोग सड़क किनारे कैंटर रोककर सो रहे रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक आया और पांच लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। जबकि दो लोगों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें - 48 मर चुके बदमाशों की निगरानी कर रही यूपी पुलिस, SSP ने थाना प्रभारियों से पूछा- क्या दूसरे लोक जाते हो

पुलिस ने परिजनों को दी हादसे की जानकारी

बताया जा रहा है कि हिट एंड रन की इस घटना में संभल जिले के अचौड़ा निवासी प्रेमचंद और थान सिंह की मौत हो गई है। जबकि घायल शोभित पुत्र प्रेमचंद ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम है। पुलिस ने संभल में मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। परिजन बागपत के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें - देश का सबसे हाईटेक शहर बनेगा नया नोएडा, मास्टर प्लान तैयार, जानें क्या-क्या होगा

लोगों ने ट्रक चालक को जमकर धुना

उधर, बागपत में ही दिल्ली हाईवे पर भी एक सड़क दुर्घटना घटी है। यहां ट्रक के नीचे स्कूटी आने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी और वह स्कूटी सवारों को कुचलता चला गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर घुना और पुलिस को सौंप दिया।